भारत
राजद के लिए लोकसभा चुनाव पैसा अर्जित करने का जरिया: भाजपा
jantaserishta.com
8 April 2024 2:27 PM IST

x
पटना: भाजपा ने राजद को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव भी राजद के लिए पैसा अर्जित करने का जरिया रह गया है। पटना के मीडिया सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अजय आलोक ने राजद को 'राष्ट्रीय जंगल राज' बताते हुए कहा कि उनके सर्वेसर्वा बुजुर्ग हो गए हैं, इस कारण पार्टी में परेशानियां उत्पन्न हो गई है।
उन्होंने एक चीनी मिल के एमडी के राजद में शामिल होने और टिकट दिए जाने पर कहा कि इस चुनाव में 'चीनी का चक्कर' ज्यादा हो रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि ज्यादा चीनी खाने से मधुमेह हो जायेगा। तेजस्वी कहते हैं कि जब उनका मूंछ नहीं आया था तब उन्हें मुकदमा में फंसाया गया। वे तो क्रिकेट खेलते थे, लेकिन, हकीकत है कि वह क्रिकेट खेलते नहीं थे, खिलाड़ियों के लिए पानी ढोते थे।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि तेजस्वी को बताना चाहिए कि 29 साल की उम्र में वे 52 संपत्ति के मालिक कैसे बन गए। जब वे बिना मूंछ के थे, तब उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आ गई। ईडी ने उनकी कई संपत्ति जब्त कर ली है, जिसका रिकॉर्ड सार्वजनिक है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जरूरी नहीं कि पढ़ा-लिखा आदमी ही आए, कोई भी भारत का नागरिक आ सकता है और कार्य कर सकता है। लेकिन, आम जनता चाहती है कि पदधारक पढ़ा-लिखा हो, उसका विजन हो, जिससे लोकतंत्र की महिमा बढ़ती है। आज दुर्भाग्य है कि जब तेजस्वी जी को पढ़ने का मौका मिला, तब भी वे नहीं पढ़ पाए।
उन्होंने कहा कि वही तेजस्वी आज कहते हैं कि वे नौकरी और रोजगार बांट रहे हैं। आप तो नौकरी के लिए जमीन लिखवाते हैं। उन्हें ना प्रदेश समझ आ रहा है, ना देश समझ आ रहा है। लालू परिवार ने बिहार को मजाक बनाकर रख दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





