भारत
लोकसभा चुनाव: अमित शाह और जेपी नड्डा उम्मीदवारों के नामों पर करेंगे मंथन
jantaserishta.com
18 March 2024 2:52 PM IST

x
लोकसभा चुनाव: अमित शाह और जेपी नड्डा उम्मीदवारों के नामों पर करेंगे मंथन
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर विचार करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को विभिन्न राज्यों की प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि अमित शाह और जेपी नड्डा सोमवार को उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्विम बंगाल और महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्यों की प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक कर लोकसभा उम्मीदवारों की अगली सूची पर मंथन करेंगे। बता दें कि भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51 सीटों और पश्चिम बंगाल की 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र से 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।
पार्टी सूत्रों की माने तो ओडिशा में बीजेडी के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत अभी जारी है। दोनों ही दल कई दिन पहले ही सैद्धांतिक तौर पर साथ आने के लिए सहमत हो गए हैं। लेकिन, सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर बातचीत अभी जारी है।
Tagsलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024अमित शाहजेपी नड्डाLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024Amit ShahJP Nadda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





