भारत
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान, सबसे आगे असम
jantaserishta.com
7 May 2024 5:52 PM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है। इन सभी सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा असम में 74.86 और सबसे कम महाराष्ट्र में 53.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। पश्चिम बंगाल से असम से थोड़ा कम 73.93 प्रतिशत मतदाता शाम 5 बजे तक वोट कर चुके हैं।
अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो शाम 5 बजे तक गोवा में 72.52 छत्तीसगढ़ में 66.87, कर्नाटक में 66.05, मध्य प्रदेश में 62.28, बिहार में 56.01, गुजरात में 55.22 और उत्तर प्रदेश में 55.13 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में 65.23 प्रतिशत मतदाता शाम 5 बजे तक वोटिंग कर चुके हैं।
Tagsलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव न्यूज़लोकसभा चुनाव तीसरा चरणLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024Lok Sabha Election NewsLok Sabha Elections Third Phase
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





