भारत

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान

jantaserishta.com
20 May 2024 5:00 PM IST
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान
x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 57 प्रतिशत के लगभग (56.68 प्रतिशत) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में दर्ज किया गया है, जहां शाम 5 बजे तक 48.66 प्रतिशत मतदाता अपना वोट डाल चुके हैं।
अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो, शाम 5 बजे तक लद्दाख में 67.15, झारखंड में 61.90, ओडिशा में 60.55, उत्तर प्रदेश में 55.80, जम्मू कश्मीर में 54.21 और बिहार में 52.35 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story