भारत

लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उम्मीदवार घोषित किया, जानें सब कुछ

jantaserishta.com
3 March 2024 8:17 AM IST
लोकसभा चुनाव 2024: चर्चित हैदराबाद सीट...बीजेपी ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ किसको उतारा?
x

फाइल फोटो 

हैदराबाद: भाजपा ने आम चुनाव के लिए कुल 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। 16 राज्यों और दो केंद्र शासित राज्यों में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। तेलंगाना की चर्चित हैदराबाद सीट पर भाजपा ने इस बार माधवी लता को उतारा है। फिलहाल इस सीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं। इस सीट पर 1884 से ही ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है। इसे ओवैसी का गढ़ माना जाता है। असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाउद्दीन ओवैसी 1984 में पहली बार इस सीट से सांसद बने थे। 2004 तक वह सांसद रहे और इसके बाद अब यह सीट असदुद्दीन ओवैसी के पास है।
भाजपा ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ नए चेहरे को उतारा है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि ओवैसी के गढ़ में चुनाव लड़ने वाली महिला डॉ. माधवी लता आखिर कौन हैं। डॉ. माधवी विरिंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काई ऐक्टिव रहती हैं। हिंदुत्व के लिए वह अकसर मुखर होती दिखाई देती हैं।
अस्पताल की चेयरपर्सन होने के अलावा माधवी लता भरतनाट्यम डांसर भी हैं। हैदराबाद में वह सामाजिक कामों में भी ऐक्टिव रहती हैं। उनके ट्रस्ट और संस्थाएं हेल्थकेयर, शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। वह लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की प्रमुख हैं। उन्होंने कोटी महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया था। फिलहार हिंदू धर्म को लेकर उनके भाषण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस सीट से पहले भगवत राव ने चुनाव लड़ा था। पहली बार भाजपा ने हैदराबाद से महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है।
पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भगवत राव को 2,35,285 वोट मिले थे। जबकि असदुद्दीन ओवैसी को 5,17,471 वोट मिले थे। ओवैसी ने इस सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने माधवी लता को उतारकर अपनी वृहद रणनीति का संकेत दिया है जिसका असर चुनाव में देखने को मिल सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story