भारत

लोकसभा चुनाव 2024, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल खट्टर ने भी डाले वोट

Nilmani Pal
25 May 2024 2:18 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2024, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल खट्टर ने भी डाले वोट
x

हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, मैं हरियाणा के लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील करता हूं और उन्हें बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान करना चाहिए। हरियाणा सभी 10 लोकसभा सीटें बीजेपी को देगा। वहीं, करनाल की एक विधानसभा सीट भी देगा। हम पीएम मोदी को मजबूत करेंगे।

वही करनाल से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने अपना वोट डाला। मनोहर लाल खट्टर ने अपना वोट डालने के बाद कहा, आज लोकतंत्र का महा पर्व हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मुझे अपने बूथ पर पहला वोट डालने का अवसर प्राप्त हुआ। इस महा पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। वोट जरूर डालें। मैं शाम तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में एक बार जाकर आऊंगा। चुनाव शांतिपूर्वक होना चाहिए।

बता दें कि छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो चुकी है। पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें हैं। तपती गर्मी के कारण सुबह-सुबह वोट डालने की होर मची हुई। आज जिव 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें दिल्ली की सभी 7 सीटें भी शामिल हैं। इसके अलाव, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीटों पर भी मतदान हो रहे हैं। छठे चरण में ओडिशा की 6 सीटों, झारखंड की 4 सीटों और जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ मतदाता 889 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर शनिवार को 1.52 करोड़ से अधिक मतदाता 13637 बूथ पर अपनी पसंद का सांसद चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। एक लाख तीन हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मतदान कार्य में लगाया है। भीषण गर्मी चुनौती भीषण गर्मी के कारण चुनाव आयोग के सामने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत बढ़ाने की भी चुनौती रहेगी। 12 मई 2019 को हुए बीते लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 60.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस दिन अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा था। सीट वार बात करें तो नई दिल्ली सीट पर सबसे कम 56.87 फीसदी मतदान हुआ था।



Next Story