भारत
लोकसभा चुनाव 2024: पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रहीं मौजूद
jantaserishta.com
26 March 2024 5:00 PM IST

x
पौड़ी: उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी ने मंगलवार को नामांकन पत्र भरा। राज्य की सभी पांच सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। अनिल बलूनी ने पौड़ी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में नामांकन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राज्य में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेता ने नामांकन से पहले एक रोड़ शो भी किया। इसमें केंद्र और राज्य के नेताओं ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो रामलील मैदान पौड़ी गढ़वाल से शुरू होकर कलेक्ट्रेट ऑफिस तक निकला। इस मौके पर पौड़ी से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत और मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले अनिल बलूनी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का कंडोलिया, पौड़ी में स्वागत किया। स्मृति आज मेरे नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील हेतु पौड़ी नगर पहुंची हैं।"
अनिल बलूनी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल से है। वह बुधवार को नामांकन पत्र भरेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





