भारत
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज: पूरे देश में आचार संहिता हो जाएगी लागू, EC की घोषणा कब और कहां देखें?
jantaserishta.com
16 March 2024 9:47 AM IST

x
Lok Sabha Elections 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग आज लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा करेगा। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की जा सकती है। इस बात की संभावना है कि लोकसभा चुनाव 7 से 8 चरणों में कराया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को नव नियुक्ति निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने अपना कार्यभार संभाल लिया।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में मतदान कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होंगे। आपको बता दें कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है। पिछले लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। देश भर में सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी।
चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को समाचार चैनलों के द्वारा लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा ईसीआई सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव उपलब्ध होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





