भारत
लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, 7 चरणों में होगा चुनाव, वोटों की गिनती 4 जून को
jantaserishta.com
16 March 2024 3:52 PM IST

x
देखें वीडियो.
Lok Sabha Election 2024 Date Schedule Live Updates: इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है. उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा.
19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव 2024, वोटों की गिनती 4 जून को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ये जानकारी दी है.
चार राज्यों में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनावों के साथ ही होंगे. सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में होंगे चुनाव.
लोकसभा चुनाव: पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा.
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा. 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
Tagsचुनाव आयोगलोकसभा चुनाव तारीखलोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंसआचार संहिता लागूआचार संहिताElection CommissionLok Sabha election dateLok Sabha election 2024Election Commission press conferencecode of conduct implementedcode of conduct
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





