भारत

Lok Sabha Election 2024: पहली बार ऊंची इमारतों और गेट वाली कॉलोनियों में होंगे मतदान केंद्र

jantaserishta.com
17 March 2024 9:43 AM IST
Lok Sabha Election 2024: पहली बार ऊंची इमारतों और गेट वाली कॉलोनियों में होंगे मतदान केंद्र
x

Lok Sabha Election 2024: पहली बार ऊंची इमारतों और गेट वाली कॉलोनियों में होंगे मतदान केंद्र

लखनऊ: भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) पहली बार उत्तर प्रदेश में ऊंची इमारतों और गेट वाली कॉलोनियों के अंदर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र स्थापित करेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने कहा, "राज्य में ऊंचे अपाॅर्टमेंट परिसरों और गेट वाली कॉलोनियों के अंदर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। हमने ऐसे 217 अपाॅर्टमेंट परिसरों और कॉलोनियों की पहचान की है। इनमेें दादरी में 68, नोएडा में 67, साहिबाबाद में 37, मुरादनगर में 8 और लोनी, गाजियाबाद और बख्शी-का-तालाब में सात-सात हैं।”
सीईओ ने कहा, "लगभग 82 हजार मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की सुविधा होगी। सभी मतदान केंद्र भूतल पर ही बनाए जाएंगे। व्हीलचेयर, विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप, शौचालय, पर्याप्त रोशनी, पीने के पानी व मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।" उन्होंने कहा, "हमने यह प्रयास किया है कि किसी भी मतदाता को वोट डालने के लिए दो किमी से अधिक की यात्रा न करनी पड़े।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story