भारत

हंगामे के बीच लगातार चौथे दिन भी नहीं चल पाई लोकसभा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

jantaserishta.com
16 March 2023 11:34 AM IST
हंगामे के बीच लगातार चौथे दिन भी नहीं चल पाई लोकसभा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राहुल गांधी की माफी और अडानी मामले में जेपीसी गठन के मसले पर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच तकरार एवं गतिरोध की वजह से संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार चौथे दिन भी लोक सभा नहीं चल पाई। सदन के अंदर हंगामे और नारेबाजी के कारण लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को लोक सभा की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। गुरुवार को 11 बजे भी लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों पक्षों की तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों तरफ के सांसदों से अपनी-अपनी सीट पर बैठने और सदन की कार्यवाही चलने देने का अनुरोध किया।
बिरला ने भी बिना नाम लिए राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि सदन के बाहर जाकर यह बोला जाता है कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता लेकिन यहां सदन को चलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने वेल में आकर नारेबाजी करने पर भी गहरी नाराजगी जताई।
लेकिन चेतावनी देने और बार-बार अनुरोध के बावजूद सदन में हंगामा और नारेबाजी जारी रहने पर बिरला ने लोक सभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे के लिए स्थगित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story