भारत
सोमवार को भी नहीं चल पाई लोकसभा, कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित
jantaserishta.com
20 March 2023 2:45 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर लगातार छठे दिन सोमवार को भी लोक सभा सुचारू ढंग से नहीं चल पाई। सुबह 11 बजे पहले सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया और 2 बजे भी सदन में हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही को मंगलवार, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। हालांकि, सोमवार को दोपहर बाद 2 बजे जब लोक सभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो इस बार सदन में कांग्रेस की रणनीति थोड़ी बदली नजर आई। 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सांसदों ने 'राहुल गांधी, माफी मांगो' के नारे लगाने शुरू कर दिए, वहीं कांग्रेस ने बिल्कुल नई रणनीति अपनाते हुए अपने सांसदों को शांति से अपनी-अपनी सीट पर बैठने को कह दिया।
भाजपा सांसदों की नारेबाजी के बीच पीठासीन सभापति किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी ने जरूरी कागज सदन के पटल पर रखवा कर सदन की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
इससे पहले सोमवार को ही सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोक सभा में दोनों पक्षों की तरफ से हंगामा शुरू हो गया। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को बात कर संसद चलने देने का रास्ता भी निकालने की गुजारिश की। वे लगातार प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते रहे लेकिन हंगामा लगातार जारी रहने पर उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था।
Tagsलोकसभालोकसभा कार्यवाही स्थगितलोकसभा कार्यवाहीदिल्लीLok SabhaLok Sabha proceedings adjournedLok Sabha proceedingsDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





