भारत
लोक सभा ने भारत के जी-20 देशों के अध्यक्ष बनने पर देश की जनता को दी बधाई
jantaserishta.com
7 Dec 2022 1:50 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन बुधवार को लोक सभा ने भारत के जी-20 देशों के अध्यक्ष बनने पर भारत सरकार और देश की जनता को बधाई दी। लोक सभा अध्यक्ष ने पूरे सदन की ओर से बधाई देते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में यह महत्वपूर्ण वैश्विक दायित्व भारत को मिलना गर्व का विषय है और भारत, संपूर्ण विश्व में नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाएगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सांसदों ने मेजें थपथपाकर अध्यक्ष की बात का समर्थन करते हुए बधाई दी।
बिरला ने जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने, 2023 में भारत में होने वाले जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और जी-20 देशों के संसदों के पीठासीन अधिकारियों के शिखर सम्मेलन को आजाद भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए कहा कि इस सम्मेलन का विषय भारत की आस्था वसुधैव कुटुम्बकम के अनुरूप ही 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए भारत को अपनी समृद्ध, बहुरंगी, सांस्कृतिक विरासत और जीवंत लोकतंत्र की शक्ति को विश्व के समक्ष रखने का भी अवसर मिलेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





