भारत

हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

jantaserishta.com
27 March 2023 12:00 PM IST
हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सोमवार को दोनों सदनों - लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही सदन शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर स्थगित हो गई। लोक सभा की कार्यवाही को शाम 4 बजे तक के लिए और राज्य सभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे। वहीं अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने भी काली पट्टी बांध कर कांग्रेस का साथ दिया। विपक्षी सांसद अडानी मसले पर जेपीसी गठन की भी मांग कर रहे हैं।
सोमवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वो गरिमा से सदन चलाना चाहते हैं और इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
वहीं उच्च सदन राज्य सभा की कार्यवाही को भी दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story