भारत
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
jantaserishta.com
21 March 2023 11:55 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान और अदानी मसले पर जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी घमासान के कारण मंगलवार को भी लोक सभा में कोई कामकाज नहीं हो पाया। दोनों पक्षों की तरफ से किए जा रहे हंगामे और नारेबाजी के कारण लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। मंगलवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही अदानी मसले पर जेपीसी के गठन की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसद वेल में आ गए, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी से माफी की मांग को लेकर भाजपा के सांसद अपनी-अपनी सीट पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामे और नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल को चलाने का प्रयास किया। उन्होंने नारेबाजी कर रहे भाजपा सांसदों से अपनी-अपनी सीट पर बैठने और वेल में आकर हंगामा कर रहे सांसदों से अपनी-अपनी सीट पर वापस जाकर सदन में प्रश्नकाल को चलने देने का बार-बार आग्रह किया। बिरला ने यह भी कहा कि वे प्रश्नकाल के बाद बोलने का मौका देंगे, इसके बावजूद दोनों पक्षों की तरफ से हंगामा और नारेबाजी जारी रही। इसके बाद लोक सभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
Tagsहंगामालोकसभालोकसभा कार्यवाहीलोकसभा कार्यवाही स्थगितUproarLok SabhaLok Sabha proceedingsLok Sabha proceedings adjourned
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





