भारत

हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

jantaserishta.com
29 Nov 2021 11:16 AM IST
हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
x

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के चलते 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई. शीतकालीन सत्र की शुरुआत के बाद लोक सभा अध्यक्ष ने नए सांसदों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई.

20 सांसदों को सस्पेंड करने का प्रस्ताव रख सकती है सरकार
सरकार संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य सभा में 20 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड करने का प्रस्ताव रख सकती है, जिन्होंने मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा किया था. सरकार ने अगस्त में राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को विपक्ष के सांसदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था. इन सांसदों ने मॉनसून सत्र में जमकर हंगामा किया था, मंत्रियों को काम करने से रोका था और कुछ सांसद टेबल पर चढ़ गए थे. इनमें कांग्रेस के सैय्यद नासिर हुसैन, रिपुन बोरा, प्रताप सिंह बाजवा, फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, अखिलेश प्रसाद सिंह, दीपेंद्र हुड्डा और राजमनी पटेल, टीएमसी के डोला सेन, शांता छेत्री, मौसम नूर, अबीर रंजन बिस्वास और अर्पता घोष, शिवसेना से प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई, लेफ्ट से एलमरम करीम और आप के संजय सिंह शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story