लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राज्यसभा में वेंकैया नायडू हुए भावुक

संसद की शुरुआत आज हंगामेदार रही. लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में विपक्ष ने नारेबाजी की. लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व सांसदों की मौत पर शोक संदेश पढ़ा और सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. लोकसभा स्पीकर ने बताया इस सत्र में लगातार हंगामे के चलते कामकाज नहीं हो सका. दूसरी तरफ, राज्यसभा में चेयरमैन एम. वेंकैयानायडू ने मंगलवार को हुए हंगामे पर दुख जाहिर किया. इस दौरान वो भावुक भी हो गए, साथ ही विपक्ष के सांसद इस दौरान नारेबाजी भी करते रहे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





