भारत

हाथियों को बचाने लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किया ये Video

jantaserishta.com
12 Nov 2020 11:50 AM IST
हाथियों को बचाने लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किया ये Video
x

रेलवे ट्रैक को पार करते हुए कई जंगली जानवर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इनमें हाथियों की संख्या काफी है! हलांकि, ताजा मामला यह बता रहा है कि लोको पायलट इस तरह के हादसों को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें तीन हाथी रेलवे ट्रैक पर घूमते दिख रहे हैं। पर जैसे ही ट्रेन चालक दल की नजर हाथियों पर पड़ती है तो वे ट्रेन को एक सुरक्षित दूरी पर रोककर उनके ट्रैक से दूर हो जाने का इंतजार करते हैं। इस वीडियो को देख इंटरनेट की पब्लिक ट्रेन चालक दल की तारीफ कर रही है।

पीयूष गोयल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ट्रेन चालक दल की सतर्कता और तुरंत की गई कार्रवाई से पश्चिम बंगाल में सिवोक-गुलामा सेक्शन क्रॉसिंग रेल पटरियों पर एक बेबी एलीफेंट सहित तीन हाथियों की जान बचाई जा सकी। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोका और तब तक इंतजार किया जब तक हाथी पटरियों को पार कर ट्रैक से दूर नहीं चले गए।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेन चालक दल की खूब तारीफ हो रही है। बता दें, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 57 हजार व्यूज और साढ़े तीन हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story