भारत

रेलवे ट्रैक पर बालू देखकर लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, मच गया हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
7 Oct 2024 9:26 AM IST
रेलवे ट्रैक पर बालू देखकर लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, मच गया हड़कंप, VIDEO
x

फोटो: सोशल मीडिया

बड़ा हादसा टला.
रायबरेली: रायबरेली में रविवार रात लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर पड़े बालू के ढेर को देखकर लोको पायलट ने पैसेंजर ट्रेन रोक दी. बताया जाता है कि सड़क निर्माण के लिए ले जाए जा रहे बालू लदे ट्रक से बालू गिरने के कारण रेलवे ट्रैक पूरी तरह ढंक गया था. पूरा मामला रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है. यहां से रायबरेली रघुराज सिंह पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी.
पुलिस ने बताया कि रविवार को रघुराज सिंह स्टेशन के पास लोको पायलट ने रेल की पटरियों पर बालू का ढेर देखा. जिसके बाद उसने एक ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया. एसएचओ देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि बालू को ट्रैक से हटा दिया गया और मार्ग पर रेल यातायात फिर से शुरू कर दिया गया. भदौरिया ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर बालू का एक छोटा सा ढेर डाल दिया गया था, जिसके कारण रायबरेली से आने वाली शटल ट्रेन को रोक दिया गया.
मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा है, जिसमें रात में डंपरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रविवार शाम को बालू ढोने वाले एक डंपर चालक ने बालू को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और भाग गया. अगर लोको पायलट की नजर समय पर नहीं पड़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था.
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में ट्रेन को पलटाने की कोशिश की कई खबरें आ चुकी हैं. इससे पहले कानपुर में भी ट्रेन को पलटाने की साजिश वाली खबरआई थी. जहां ट्रैक पर सिलेंडर मिला था. इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं, इसके बाद झांसी में टूटी पटरियों पर केरल एक्सप्रेस दौड़ गई थी. ड्राइवर की नजर जब ट्रैक पर पड़ी तो उसने तुरंत ब्रेक लगा दी थी. जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story