भारत

28 बार थाने में बंद, पत्नी ने पति पर ऐसे ढाया जुल्म...

jantaserishta.com
22 July 2022 1:11 PM IST
28 बार थाने में बंद, पत्नी ने पति पर ऐसे ढाया जुल्म...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

धौलपुर:राजस्थान के धौलपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड से अश्लील बातें नहीं करने देने पर पति के खिलाफ पुलिस थाने में कई बार रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने भी पति को दो दर्जन से अधिक बार गिरफ्तार कर लिया. इससे परेशान होकर पीड़ित पति ने अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया और दूसरे जिले में रहने लग गया है.

पत्नी से परेशान होकर पीड़ित पति ने कोतवाली थाने पर कोर्ट के जरिये पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 143,323,347,452,427,504,506,497 और 384 में मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया है.
धौलपुर जिले की कोतवाली पुलिस थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने कोर्ट के जरिये दर्ज कराये गए मामले में बताया है कि उसकी पत्नी उसको प्रताड़ित करती रहती है और घर खर्च के पैसे सट्टे में उड़ाने के साथ बॉयफ्रेंड के साथ मौज मस्ती करती रहती है.
रिपोर्ट में पीड़ित पति ने बताया है कि उसने अपनी पत्नी को बॉयफ्रेंड से अश्लील बातें करते हुए पकड़ लिया और जब इसका विरोध करता है तो उसकी पत्नी उसे पुलिस थाने में तहरीर देकर बंद करा देती है. रिपोर्ट में पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी 28 बार पुलिस थाने में बंद करा चुकी है.
इसके साथ ही पीड़ित पति ने अपनी मां और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही पत्नी के डर के कारण उसने अपने माता-पिता का घर छोड़ा और दूसरे जिले में रहने लगा हैं. रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने विभिन्न महिला समूह से करीब चार लाख रुपए का लोन लिया था, जिसे उसने मजदूरी करके भर दिया,
इसके बाद में घर खर्च के लिए दिए जाने वाले पैसे उसकी पत्नी सट्टे में खर्च कर देती है.पुलिस ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story