भारत

अनिश्चितकाल तक लागू रहेगा लॉकडाउन, कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला

Admin2
10 April 2021 5:01 PM GMT
अनिश्चितकाल तक लागू रहेगा लॉकडाउन, कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला
x
कोरोना का कहर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 12 अप्रैल तक लागू लॉकडाउन को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। जबलपुर के डीएम और कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन को अगले आदेश तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है और बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए जब तक अगला आदेश जारी नहीं किया जाता है लॉकडाउन जारी रहेगा। इससे पहले मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) ने शहर में 22 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की बात कही थी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर सहित कई शहरों में लागू लॉकडाउन को 19 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) राजेश राजौरा ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश सरकार ने इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में लॉकडाउन 22 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। मालूम हो कि प्रदेश के शहरी इलाकों में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जिला आपदा प्रबंधन समितियों के साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। राजौरा ने बताया कि इंदौर शहर में शुक्रवार शाम से लगाया गया लॉकडाउन अब सोमवार को खत्म नहीं होकर 19 अप्रैल को सुबह छह बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शाजापुर, उज्जैन, बड़वानी, राजगढ़ और विदिशा जिलों में लॉकडाउन बढ़ा कर 19 अप्रैल सुबह छह बजे तक कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जबलपुर शहर के अलावा बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी जिलों में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। राजौरा ने कहा कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत कानूनी आदेश संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा जारी किए जाएगे।

Next Story