10 फीसदी से ज्यादा कोरोना संक्रमित जिलों में 6-8 हफ्तों का लॉकडाउन जरूरी- ICMR प्रमुख बलराम भार्गव

फाइल फोटो
नई दिल्ली. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के प्रमुख डॉक्टर बलराम भार्गव (Balram Bhargava) ने देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की है. एक इंटरव्यू में डॉक्टर भार्गव ने कहा कि देश के जिन जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा है, वहां 6 से 8 हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगे रहना चाहिए. मौजूदा वक्त में देश के 718 में से दो तिहाई जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी के ऊपर है. इन इलाकों में नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहर भी शामिल हैं. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर भार्गव ने महामारी से निपटने के लिए मोदी सरकार के प्रयासों की आलोचना नहीं की, लेकिन ये माना कि संकट से निपटने में देरी हुई. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है, इसे स्वीकार करने में देरी हुई है. लेकिन ऐसा हुआ है."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





