भारत

12 मई से आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम येदियुरप्पा ने दिए संकेत

Deepa Sahu
7 May 2021 9:56 AM GMT
12 मई से आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम येदियुरप्पा ने दिए संकेत
x
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि राज्य भर में लगाए गए.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि राज्य भर में लगाए गए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध को 12 मई से आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। येदियुरप्पा ने शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के गांधी नगर में एक मंदिर में संवाददाताओं से कहा, "हम अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं। कठोर कार्रवाई करना अपरिहार्य हो गया है।" उन्होंने कहा कि आज और कल की बैठकों में इस पर फैसला हो जाएगा कि किस तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए। आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना लॉकडाउन की वजह से कर्नाटक में भी इसके विस्तार की संभावना बढ़ गई है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 49,058 नए मामले, 328 मरीजों की मौत
कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49,058 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 17,90,104 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 328 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 17,212 हो गई।
बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में ही संक्रमण के 23,706 नए मामले सामने आए जबकि 139 मरीजों ने दम तोड़ दिया। विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में 5,17,075 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में आज 18,943 लोग ठीक हुए और अब तक 12,55,797 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में गुरुवार 1,64,441 नमूनों की जांच की गई। अब तक 2.65 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।
Next Story