भारत

संदिग्धों की टोली देख स्थानीय लोग हुए अलर्ट, पुलिस को दी सूचना, हिरासत में 30

jantaserishta.com
23 Oct 2025 7:03 PM IST
संदिग्धों की टोली देख स्थानीय लोग हुए अलर्ट, पुलिस को दी सूचना, हिरासत में 30
x
पुलिस के पहुंचने के बाद एक व्यक्ति यहां से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे फौरन पकड़ लिया गया।
कटक: ओडिशा के कटक स्थित होटल में गुरुवार को कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की आशंका की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या 30 है। पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग शिखरपुर स्थित एक होटल से हिरासत में लिए गए। यहां सभी लोग एकत्रित हुए थे। पुलिस के पहुंचने के बाद एक व्यक्ति यहां से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे फौरन पकड़ लिया गया।
हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर जानकारी पुष्ट नहीं हो पाई है कि आखिर ये लोग यहां पर क्यों एकत्रित हुए थे? लेकिन, कुछ लोगों का दावा है कि ये सभी क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है और सभी से पूछताछ भी कर रही है।
वहीं, एक स्थानीय निवासी आशीष कुमार वान ने आईएएनएस से बातचीत में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें यहां पर कुछ लोग गाड़ी से आते हुए दिखे। हमें इन लोगों की गतिविधियों से कुछ संदिग्ध होने का एहसास हुआ। इसके बाद हमने फौरन पुलिस को सूचना दी। हमारी सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच, हमारी आशंका तब और ज्यादा गहरा गई, जब पुलिस को देखते ही इसमें से एक व्यक्ति भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने तत्परता से उसे गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर हमें अपने इलाके में जैसे ही कोई बाहरी व्यक्ति नजर आता है, तो हम पुलिस को सूचना देते हैं। पहले तीन गाड़ियों से लोग पहुंचे और इसके बाद दो अन्य गाड़ियों से भी लोग आए। पहली नजर में मुझे लगा कि ये लोग साइबर ठगी से जुड़े हो सकते हैं। लेकिन, जब मुझे पता लगा कि यह लोग पांच गाड़ियों से पहुंचे हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
स्थानीय निवासी आशीष कुमार ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर पुलिस से अपील करूंगा कि वो इस मामले को गंभीरता से ले और इसकी जांच करे, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story