भारत

बाज नहीं आ रहे लोकल दहशतगर्द, घर के सामने खड़े व्यक्ति को मारी गोली

Nil dhankar
27 April 2025 8:02 AM IST
बाज नहीं आ रहे लोकल दहशतगर्द, घर के सामने खड़े व्यक्ति को मारी गोली
x

जम्मू। कुपवाड़ा जिले के कंडीखास इलाके में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने एक नागरिक पर गोलीबारी कर दी. घायल व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय गुलाम रसूल मागरे के रूप में हुई है, जो कंडीखास, कुपवाड़ा के रहने वाले हैं.

जानकारी के अनुसार, गुलाम रसूल मागरे को उनके घर के पास गोली मारी गई. उन्हें पेट और बाएं हाथ में गोली लगी है. घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए हैं और हमलावरों की तलाश जारी है. हमले के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है. दूसरी ओर पहलगाम आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंक के नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीनगर पुलिस ने पूरे शहर में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया. अधिकारियों के मुताबिक ये कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज मामलों की जांच के सिलसिले में की गई.

आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के मकसद से पुलिस की टीमों ने श्रीनगर के विभिन्न इलाकों में 63 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की. जिन लोगों के घरों पर छापे मारे गए, वे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े होने के आरोपी हैं और उन पर आतंकवाद और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं.

Next Story