भारत

सड़कों की मरहम पट्टी कर रहे स्थानीय नेता हुई पिटाई, टूट पड़े युवा

Nil dhankar
26 Nov 2022 12:00 PM IST
सड़कों की मरहम पट्टी कर रहे स्थानीय नेता हुई पिटाई, टूट पड़े युवा
x

सोर्स न्यूज़   - आज तक 

उत्तराखंड। उधम सिंह नगर में स्थानीय नेता को रास्ते के गड्ढे भरवाना भारी पड़ गया. दरअसल, गदरपुर शहर के नेशनल हाइवे पर गड्ढा भरान का काम चल रहा था. तभी, वहां खड़े युवकों को स्थानीय नेता मनोज कुमार ने सड़क से अपने वाहन हटाने को कहा. युवक नेता की बात सुनकर इतने भड़क गए कि उन्होंने मनोज कुमार समेत उनके अन्य सहयोगियों की जमकर पिटाई कर डाली. फिर वहां से भाग गए.

मारपीट की यह घटना को वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल कैमरा में रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया. जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम 6:30 बजे की है. पिटाई के बाद नेता समेत घायल अन्य लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां उनका इलाज किया गया. इसके बाद पीड़ित नेता मनोज कुमार और अन्य ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए. धरने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. घंटों तक धरना प्रदर्शन चलता रहा. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें समझाया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया.

उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजू नाथ ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



Next Story