भारत

एडमिशन लेने निकली LLB छात्रा के साथ रेप, परिचित युवक पर आरोप

Nilmani Pal
2 July 2025 6:57 AM IST
एडमिशन लेने निकली LLB छात्रा के साथ रेप, परिचित युवक पर आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक होटल में एलएलबी की छात्रा के साथ उसी के दोस्त ने नशीली दवाई देकर दरिंदगी की। छात्रा अपने परिचित युवक के साथ एनएच 58 हाइवे एक कॉलेज में एडमिशन की बातचीत करने के लिए गई थी। वापसी में कंकरखेड़ा के एक रेस्टोरेंट पर दोनों ने शिकंजी पी और यहां से छात्रा को आरोपी अपने साथ एक होटल में ले गया। होटल में रेप की घटना अंजाम दी गई। फिलहाल तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

मेरठ की ही रहने वाली युवती एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का एक युवक से परिचय है, जिसके साथ कुछ दिन पहले छात्रा हाईवे के एक कॉलेज में अपने एडमिशन के संबंध में बातचीत करने के लिए गई थी। एडमिशन फॉर्म लेने के बाद छात्र अपने परिचित युवक के साथ कंकरखेड़ा में हाईवे पर जैन शिकंजी रेस्टोरेंट पर पहुंची थी। यहां दोनों ने शिकंजी पी और कुछ देर रुके थे। इसके बाद युवक बहाने से छात्रा को अपने साथ एक होटल ले गया। इस दौरान आरोपी ने एक नशीली दवाई छात्रा को पिला दी थी, जिसके बाद वह बदहवास हो गई थी। आरोपी ने होटल में ले जाकर छात्रा के साथ रेप किया।

इस दौरान उसकी कोई अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में छात्रा को इसी वीडियो का हवाला देकर धमकाया गया। फिलहाल इस मामले में एसएसपी और एसपी सिटी से शिकायत की गई। प्रकरण में कंकरखेड़ा पुलिस को छानबीन के लिए लगाया गया, जिसके बाद वीडियो फुटेज से दोनों के होटल में जाने की पुष्टि हुई है। फिलहाल छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगाई गई है। मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एलएलबी की छात्रा ने रेप किए जाने की शिकायत की थी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।


Next Story
null