भारत

एलएलबी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7वें फ्लोर से गिरा, हादसा, आत्महत्या और हत्या के एंगल पर जांच

jantaserishta.com
12 Jan 2025 11:27 AM IST
एलएलबी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7वें फ्लोर से गिरा, हादसा, आत्महत्या और हत्या के एंगल पर जांच
x
पुलिस की जांच जारी.
नोएडा: नोएडा में एक एलएलबी स्टूडेंट की 7वें फ्लोर से गिरने की वजह से मौत हो गई. ये स्टूडेंट अपने कुछ दोस्तों के साथ सेक्टर 99 में स्थित सुप्रीम टावर सोसाइटी गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस उन दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है, जिनके साथ युवक फ्लैट पर गया था.
मरने वाले स्टूडेंट की पहचान कर ली गई. उसका नाम तापस था और वो यहां एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था. घटना सेक्टर-39 के थाना क्षेत्र में हुई. परिवार वालों को सूचना दे दी गई है. घर में कोहराम मच गया और परिजन शोक में डूब गए. छात्र के प‍िता गाज‍ियाबाद में एडवोकेट हैं.
पुलिस के मुताबिक, युवक अपने कुछ साथियों के साथ फ्लैट पर गया था, जहां इमारत से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि युवक 7वीं मंजिल से कैसे गिर गया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है और मामले से जुड़े हर पहलू को जानने की कोशिश में लगी है. पुलिस जांच के दौरान मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस घर के लोगों से भी मामले के बारे में जानकारी ले रही है. पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story