भारत

LJP विधायक के बेटे का अपहरण! कार में बैठाकर पीटा, फिर सड़क पर छोड़ा

SHIDDHANT
7 Sept 2026 8:17 PM IST
LJP विधायक के बेटे का अपहरण! कार में बैठाकर पीटा, फिर सड़क पर छोड़ा
x
विधायक के बेटे को जबरन कार में खींचा, मारपीट के बाद मचा हड़कंप
Ranchi रांची। एलजेपी विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरव के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, कॉलेज के बाहर छात्रों के दो समूहों के बीच हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने सौरव को जबरन वाहन में बैठाया, उसके साथ मारपीट की और आसपास के इलाके में घुमाने के बाद विधानसभा क्षेत्र के पास छोड़ दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और संभावित ठिकानों के आधार पर तलाश करते हुए सौरव को बरामद कर लिया।
सिटी एसपी पारस राणा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हुई थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक समूह के कुछ लोग एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे समूह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, झगड़े के दौरान एक व्यक्ति को जबरन गाड़ी में बैठाया गया। आरोप है कि वाहन में उसके साथ मारपीट की गई और उसे स्थानीय इलाके में कुछ समय तक घुमाया गया। इसके बाद उसे विधानसभा क्षेत्र के पास छोड़ दिया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन स्थानों का पता लगाने की कोशिश की, जहां संबंधित लोगों के होने की आशंका थी।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि विवाद शुरू होने से पहले दोनों पक्षों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस इन कॉल्स और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विवाद अचानक हुआ था या उससे पहले दोनों पक्षों के बीच किसी मुद्दे को लेकर तनाव चल रहा था।
सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, घटना के पीछे शराब का सेवन एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आया है। उन्होंने बताया कि विवाद में शामिल लोगों में शराब का स्तर अधिक होने की बात की पुष्टि हुई है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम में किस व्यक्ति की क्या भूमिका रही, इसे लेकर जांच जारी है। विधायक के बेटे से जुड़ा मामला सामने आने के बाद घटना ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी ध्यान खींचा है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आरोपों की विस्तृत जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Next Story