भारत
समोसे में छिपकली दिखी, बच्चे की तबीयत हुई खराब, परिजनों के उड़े होश
jantaserishta.com
8 Nov 2024 2:49 PM IST

x
शिकायत दर्ज.
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक समोसे में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया है और इसके चलते एक पांच साल के बच्चे की तबीयत खराब हो गई है। दरअसल रीवा में 5 साल के बच्चे की समोसा खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां शुरू हो गई और पेट में दर्द होने लगा। परिजनों ने उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर बच्चे की हालत ठीक है। बच्चे के परिजनों ने होटल के मालिक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि बच्चे ने जो समोसा खाया उसमे छिपकली थी जिसे खाने के बाद बच्चे की तबीयत खराब हो गई। गुरुवार की रात रीवा के एक होटल का समोसा खाने के कारण एक बच्चे की हालत बिगड़ गई> समोसे के अंदर आलू की जगह छिपकली निकली जिसे खाते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर अब उसकी हालत ठीक है।
बताया जा रहा है कि यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल धाम पड़रा की है जहां सड़क किनारे संचालित सुरेश होटल में बच्चे ने समोसा खाया था। इस होटल में रोज लोगों की भीड़ लगती है जहां खुले में लोगों को खाने की जगह जहर परोसा जा रहा है।
बच्चों के परिजनों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद होटल संचालक को इस बात की सूचना दी गई थी लेकिन इसके बाद भी होटल में धड़ल्ले से जहरीला खाद्य पदार्थ बेचा जा रहा था। समोसे के अंदर पूरी छिपकली का सिर बकाया था जबकि आधी छिपकली बच्चे के शरीर के अंदर जा चुकी थी। बच्चे के परिजनों ने होटल के मालिक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





