
x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां सब्जी में छिपकली गिरने से हुए फूड पॉइजनिंग के कारण एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह घटना अहमदपुर तहसील के खंडाली गांव की है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे जिजाबाई जाधव (75), अनीता जाधव (40), पायल राठौड़ (20), काजल जाधव (17) और ओम जाधव (16) खाना खा रहे थे. उसी दौरान प्लेट में सब्जी लेते समय उसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी. लेकिन तब तक परिवार के सभी सदस्य आधा खाना खा चुके थे.
छिपकली दिखते ही बचा हुआ खाना फेंक दिया गया. हालांकि करीब 15 मिनट के भीतर ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गईं. इसके बाद परिजनों ने तुरंत अहमदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.
अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य अधिकारी जयप्रकाश केन्द्रे ने बताया कि मरीजों को भर्ती करते ही तुरंत इलाज शुरू किया गया. फिलहाल पांचों की हालत स्थिर है और सुधार दिख रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





