भारत
एसआईआर से जीवित मतदाताओं को मृत घोषित किया गया : शक्ति सिंह यादव
jantaserishta.com
3 Aug 2025 5:05 PM IST

x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता शक्ति सिंह यादव ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि विशेष रूप से जीवित मतदाताओं को मृत घोषित कर दिया गया है।
रविवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया से लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और चुनाव आयोग (ईसीआई) अपने फैसलों पर पूर्ण नियंत्रण में नहीं दिखता।
उन्होंने दावा किया है कि तेजस्वी यादव ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह सच हैं। जब उन्होंने अपना इपिक नंबर सार्वजनिक किया, तो आयोग ने जल्दबाजी में सुधार किया। राजद नेता ने सवाल उठाया कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम एक जगह होने के बावजूद उनका नाम अलग क्यों है? चुनाव आयोग ने जो सुधार आनन-फानन में किए हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। क्योंकि, आयोग में खलबली मच गई थी, जब तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया।
आयोग का कहना है कि एसआईआर की प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए है। 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावा-आपत्ति की अवधि में लोग अपने नाम जोड़ने या सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शक्ति सिंह यादव ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने महागठबंधन की जीत राहुल गांधी के विजन से संभव बताई है। राजद नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव न केवल महागठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं, बल्कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी विश्वसनीयता भी साबित हो चुकी है। किसी के कहने से कुछ नहीं होता है। नेतृत्व के फैसले ही सभी को मंजूर होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





