भारत

जहरीली टॉफी खाने से तड़पकर हुई ज‍िगर के टुकड़ों की मौत, खोजी कुत्तों ने तीन लोगों के घर पर पहुंचाया

jantaserishta.com
24 March 2022 3:40 PM IST
जहरीली टॉफी खाने से तड़पकर हुई ज‍िगर के टुकड़ों की मौत, खोजी कुत्तों ने तीन लोगों के घर पर पहुंचाया
x

DEMO PIC

जानें मामला।

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में टॉफी खाने के बाद चार मासूमों की मौत के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. खोजी कुत्तों के निशानदेही पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस तहकीकात में जुटी है तो वहीं फूड सेफ्टी टीम व फोरेंसिक टीम ने मौके का जायजा लिया. इस दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आई है.

मौके पर तहकीकात के लिए पहुंचे जांच टीम को लोगों ने बताया कि टॉफी के रैपर पर बैठने वाली कई मक्खियां भी मर चुकी है, सभी पहलुओं पर गहन जांच कर जांच टीमों ने कई महत्वपूर्ण सबूत मौके से इकट्ठा किए गए हैं. हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन जहर से मासूमों की मौत से इनकार नहीं किया जा सकता.
पुलिस की माने तो मृतक मासूमों के परिजनों द्वारा तीन लोगों पर इस जघन्य कृत को करने की आशंका जताई गई है, जिस पर पुलिस आशंकित तीनो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस घटना की गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जांच टीम गठित कर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है.
मौके पर फ़ूड सेफ्टी व फोरेंसिक टीम के अलावा खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसके फलस्वरूप खोजी कुत्तों ने जिन तीन लोगों के घर में गए उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. परिजनों के मुताबिक, दो साल पहले भी इस तरह की घटना कारित करने का प्रयास किया गया था.
मृतक तीन मासूमों के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपित तीन लोगों द्वारा शराब के नशे में मेरे परिवार को खत्म करने की बात कही जा रही थी. ADG ने परिजन द्वारा बताए गए सभी बिंदु को जांच में शामिल करने का निर्देश दिया है. एसपी कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने मामले की निष्पक्षता के जांच करने के साथ दोषियों पर सख्त कार्यवाई करने की बात कही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story