भारत

LIVE वीडियो...भारी बवाल, पहुंच गई कई थानों की फोर्स

jantaserishta.com
5 July 2025 10:19 AM IST
LIVE वीडियो...भारी बवाल, पहुंच गई कई थानों की फोर्स
x
देखें वीडियो.
भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के जहाजपुर में शुक्रवार को आलू - प्याज के ठेले से एक कार टकरा गई. जिसके बाद लोगों ने कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जिससे सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. युवक की हत्या की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर पहुंच गए और हंगामा कर दिया. बवाल को देखते हुए बाजार को भी बंद करा दिया गया है.
बताया जाता है कि युवकों की कार अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थल के पास एक आलू - प्याज के ठेले से टकरा गई. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक युवक को पीट-पीट कर मार डाला. युवक की हत्या की खबर सुनते ही जहाजपुर के राजकीय चिकित्सालय परिसर में आक्रोशित लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना लगते ही जहाजपुर विधायक गोपी चंद मीणा भी पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने बताया कि टोंक शहर के चार युवक कार लेकर जहाजपुर आए थे. इसी दौरान कार एक अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थल के पास आलू-प्याज के ठेले लगाने वाले से टकरा गई. जिसके बाद विवाद हो गया और एक युवक सीताराम की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
वहीं, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही कई अन्य को भी हिरासत में लिया गया है. बाजार को भी बंद करवा दिया गया है. मृतक युवक के जीजा ने बताया कि मेरे साले सिकंदर अपने दोस्त दिलखुश, सीताराम और दीपक के साथ शुक्रवार शाम 6 बजे आए थे. तकिया मस्जिद के पास रईस फकीर प्याज का ठेला लगा हुआ था.
इसी दौरान ठेले से कार टकरा गई. जिससे प्याज बिखर गए. सीताराम कार से उतर कर ठेले वाले के सामने हाथ जोड़ने लगे और नुकसान की भरपाई की बात भी की. लेकिन तभी वहां मस्जिद के दुकान वाले बाबूखों, वसीम, शाहरूख, सद्दाम, हसनैन, मोहसिन, साहिल, इस्लाम, तनवीर, शरीफ, हनीफ, आबिद, ईदरीस, गुलजार, मूर्तजा और इनके साथ 20-25 लोग आए व सीतराम को मारने लगे.
हमने बीच-बचाव किया तो हमारे साथ भी मारपीट की गई. जबकि सीताराम की पिटाई से मौके पर ही मौत हो गई. भीड़ ने हमारी गाड़ी का तार काट दिया. ऐसे में हम बाईक से सीताराम को अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story