भारत

LIVE वीडियो...मंच पर युवक ने छुई कमर तो डांसर ने जड़ा जोरदार थप्पड़

jantaserishta.com
6 Jun 2026 5:14 PM IST
LIVE वीडियो...मंच पर युवक ने छुई कमर तो डांसर ने जड़ा जोरदार थप्पड़
x
वीडियो भी सामने आया.
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आईं मशहूर हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ भीड़ में मौजूद एक युवक ने अभद्रता करने की कोशिश की. डिंपल चौधरी ने बिना डरे मंच पर ही उस युवक को करारा तमाचा जड़ दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, डिंपल चौधरी सास्नी के ग्राम नगला नाई में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में परफॉर्म करने आई थीं. 3 जून को आयोजित इस कार्यक्रम का जिम्मा 'रागनी महाशय उदल एंड पार्टी' के पास था. डांसर की एक झलक पाने और उनकी प्रस्तुति देखने के लिए कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय दर्शक मौजूद थे.
कार्यक्रम के दौरान लाल रंग की कैप पहने एक युवक लगातार मंच के आसपास मंडरा रहा था. डांस परफॉर्मेंस के बीच में ही उस युवक ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए डिंपल चौधरी के साथ अशोभनीय हरकत की और उनकी कमर को छू लिया. अचानक हुई इस हरकत पर डिंपल बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने तुरंत घूमकर युवक के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया.
थप्पड़ मारने के तुरंत बाद डिंपल चौधरी ने कार्यक्रम संचालक के हाथ से माइक अपनी तरफ खींचा और सार्वजनिक रूप से मंच से ही अपनी तीखी नाराजगी जाहिर की. डांसर ने मनचलों को चेतावनी देते हुए कहा, "ऐसा है, एक मिनट में तुम्हारी... धो दूंगी. स्टेज पर परफॉर्मेंस देने का मतलब यह कतई नहीं है कि कहीं भी हाथ लगा दोगे."
इसके बाद उन्होंने साफ कह दिया कि वे अब आगे डांस नहीं करेंगी और कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर मंच से नीचे उतर गईं. डिंपल चौधरी ने अपने साथ हुई इस बदसलूकी और अपनी त्वरित प्रतिक्रिया का वीडियो खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. वीडियो में युवक की घटिया हरकत और उसके बाद डांसर का कड़ा रुख साफ नजर आ रहा है.
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आयोजक के खिलाफ बिना परमिशन के कार्यक्रम कराए जाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. इसके बावजूद, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला जबरदस्त चर्चा बटोर रहा है. लोग डांसर डिंपल चौधरी के साहस की सराहना कर रहे हैं और इसे कलाकारों के सम्मान व सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मुद्दा बता रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story