भारत

LIVE वीडियो: रोमांच बना मुसीबत, युवती जिपलाइनिंग के दौरान 30 फीट नीचे गिरी

jantaserishta.com
15 Jun 2025 3:32 PM IST
LIVE वीडियो: रोमांच बना मुसीबत, युवती जिपलाइनिंग के दौरान 30 फीट नीचे गिरी
x
वीडियो हुआ वायरल.
मनाली: गर्मी की छुट्टियां मनाने मनाली गए नागपुर के एक परिवार की यात्रा उस वक्त दर्दनाक हादसे में बदल गई जब उनकी बेटी जिपलाइनिंग के दौरान 30 फीट नीचे गिर गई. नागपुर निवासी प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ मनाली घूमने गए थे. 8 जून को जिपलाइनिंग करते समय अचानक केबल टूट गई और त्रिशा सीधे नीचे गिर पड़ी.
हादसे में उसके पैर में कई फ्रैक्चर आए हैं. परिवार का आरोप है कि जिपलाइनिंग साइट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और हादसे के बाद भी किसी तरह की मदद नहीं मिली. त्रिशा का पहले मनाली और फिर चंडीगढ़ में इलाज हुआ.
फिलहाल उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बच्ची जिपलाइनिंग करते हुए नजर आ रही है. जब वह आधे रास्ते में पहुंचती है तो रस्सी का हुक टूट जाता है और बच्ची नीचे गिर पड़ती है.
त्रिशा के पिता ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है. परिवार से जुड़े एक व्यक्ति के अनुसार त्रिशा की कई हड्डियां टूट गई हैं. हाल ही में उसकी सर्जरी भी हुई थी. वह अपने परिवार के साथ नागपुर से मनाली छुट्टियां मनाने आई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story