भारत

LIVE वीडियो...सगाई समारोह में चोरी, जश्न के माहौल के बीच कैश से भरा बैग पार

jantaserishta.com
20 April 2026 2:49 PM IST
LIVE वीडियो...सगाई समारोह में चोरी, जश्न के माहौल के बीच कैश से भरा बैग पार
x
देखें वीडियो.
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में अगर आप शादी या सगाई जैसे कार्यक्रम कर रहे हैं और आपके कार्यक्रम में सूट बूट पहनकर लोग पहुंच रहे है तो जरूरी नहीं है कि आने वाला हर शख्स मेहमान ही हो.ये भी हो सकता है कि बराती या शराती बनकर कोई चोर आपके मांगलिक कार्यक्रम में पहुंच गया है जो खुशियों के रंग में भंग डाल सकता है.
नोएडा के सेक्टर 51 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में एक सगाई समारोह के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां ऐसा ही एक चोर 5 लाख रुपए कैश से भरा बैग उड़ाकर ले गया. मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर में बैंक्विट हॉल में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था और दोनों पक्ष खुशी के माहौल में व्यस्त थे. इसी दौरान एक युवक, जो पूरी तरह मेहमान जैसा दिख रहा था, वह सजधज कर समारोह में दाखिल हुआ.
उसने पहले आराम से माहौल को समझा, इधर-उधर घूमता रहा और लोगों में घुल-मिल गया, ताकि किसी को शक न हो. उसके बाद युवक की नजर एक ऐसे बैग पर पड़ी,जिसमें नगदी रखी हुई थी. बस उसे वो ले उड़ा. हैरानी की बात यह रही कि कार्यक्रम में उसने पहले मेहमानों की तरह खाना खाया और फिर बेहद शातिर तरीके से करीब 5 लाख रुपए से भरा बैग उठाकर मौके से फरार हो गया.
ये पूरी घटना बैंक्विट हॉल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पहले कुछ देर तक सामान्य तरीके से घूमता है और फिर मौका देखकर बैग लेकर अपने सूट की आड़ में कर के बाहर निकल जाता है. वहीं कुछ देर बाद जब पीड़ित परिवार को बैग गायब होने का पता चला तो हड़कंप मच गया. काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला, जिसके बाद CCTV फुटेज खंगाली गई तो इस चोरी के बारे में पता चला. इसके बाद पीड़ित परिवार ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस का कहना है कि CCTV के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story