भारत

बाप रे! LIVE वीडियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, लेकिन...जाको राखे साइयां मार सके ना कोय

jantaserishta.com
26 Nov 2025 1:11 PM IST
बाप रे! LIVE वीडियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, लेकिन...जाको राखे साइयां मार सके ना कोय
x
वीडियो भी सामने आया.
मसूरी: मसूरी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया. हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायल को बाहर निकाला. वहीं सूचना मिलने पर 108 आपातकालीन सेवा भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचवाया गया.
फिलहाल घायल का इलाज अभी जारी है. हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आ गई थी. जिसके चलते उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गई.
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें कार को सड़क किनारे से फिसलते हुए नीचे की ओर गिरते देखा जा सकता है. फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
हादसे को लेकर संबंधित थाने की पुलिस ने बयान भी जारी किया है. पुलिस ने बताया कि एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. जिससे वाहन चालक घायल हो गया. फिलहाल वाहन चालक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका उपचार जारी है. मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null