भारत

OMG! LIVE वीडियो...दुल्हन ने दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला, हुआ बवाल

jantaserishta.com
30 April 2026 5:32 PM IST
OMG! LIVE वीडियो...दुल्हन ने दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला, हुआ बवाल
x
दूल्हा देखता रह गया.
छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में वरमाला की रस्म के बीच प्रेमी पहुंचा तो दुल्हन ने स्टेज से दौड़ लगा दी। दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के गले में माला डाल दी। मामला उमरेठ में 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात का है। मंगलवार को वर पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। गुरुवार को दुल्हन के स्टेज से भागने का वीडियो भी सामने आ गया।
भलावी परिवार का दूल्हा सात फेरे लेने परासिया से मुजावर गांव पहुंचा था। यहां बारात का स्वागत हुआ, आतिशबाजी की गई। फिर मेहमान भोजन के लिए स्टॉल्स पर पहुंचे। इसी बीच दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। वरमाला की रस्म की तैयारी होने लगी। कुछ देर में दुल्हन भी स्टेज पर आई। वरमाला हाथ में लेकर इधर-उधर देखा, फिर स्टेज से दौड़ लगा दी। वह पांडाल में मौजूद अपने प्रेमी के पास पहुंची और उससे लिपट गई। उसके गले में माला डाल दी।
ये देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स सकते में आ गया। दुल्हन के परिजन ने प्रेमी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। उसे पांडाल से बाहर भगा दिया। इसके बाद बाराती और घरातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।
बताया गया है कि दुल्हन का प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को थी। परिवार के दबाव में युवती शादी के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन शादी के दिन प्रेमी को देखते ही उसने इरादा बदल लिया।
फिलहाल, दुल्हन अपने परिजन के साथ घर पर ही है। मामले में वर पक्ष ने सामाजिक सम्मान और आर्थिक नुकसान होने की बात कही। वधु पक्ष से गहने, अंगूठी और मोबाइल वापस ले लिए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story