भारत

LIVE वीडियो...छात्रा ने ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन...

jantaserishta.com
30 Aug 2025 2:46 PM IST
LIVE वीडियो...छात्रा ने ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन...
x
वीडियो सामने आया.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा अचानक कोचिंग सेंटर की ऊंची बिल्डिंग पर चढ़ गई और कूद जाने की धमकी देने लगी. इस दौरान मौके पर मौजूद लोग सहम गए. कुछ देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.
जानकारी के अनुसार, छात्रा काफी समय से डिप्रेशन में थी और कोचिंग के टेस्ट भी नहीं दे पाई थी. शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे छात्रा कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग की छत पर पहुंची और किनारे पर खड़े होकर छलांग लगाने की धमकी देने लगी. इस मामले को लेकर कोचिंग संस्थान में हड़कंप मच गया. कोचिंग के कर्मचारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और कुछ ही समय में सूझबूझ दिखाकर छात्रा को सुरक्षित नीचे उतार लिया.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि छात्रा कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग की छत पर है. वहां वह मुंडेर पर खड़ी दिखाई दे रही है. वहीं नीचे तमाम लोग खड़े हैं, जो उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. गनीमत रही कि समय रहते संस्थान के कर्मियों ने छात्रा को उतार लिया.
थानाधिकारी गुंजन वर्मा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे की है. छात्रा लंबे समय से डिप्रेशन में थी. उसने कोचिंग के टेस्ट भी नहीं दिए थे. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे आनन-फानन में तुरंत जयपुर पहुंचे. परिजनों की डांट के डर से घबराकर छात्रा छत पर चढ़ गई. हालांकि, छात्रा को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए. उन्होंने किसी भी प्रकार की शिकायत पुलिस से नहीं की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story