भारत

LIVE वीडियो...ट्रेन के AC कोच पर पथराव

jantaserishta.com
26 Sept 2026 9:30 AM IST
LIVE वीडियो...ट्रेन के AC कोच पर पथराव
x
देखें वीडियो.
नागपुर: नागपुर से मुंबई की ओर जानेवाली दुरंतो एक्प्रेस पर पथराव की खबर सामने आई है. यह घटना शुक्रवार रात वर्धा के पास हुई. पत्थर किसने फेंके और क्यों, वारदात के कारणों की जांच जारी है. इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और ट्रेन के एसी कोच के शीशे फूट गए.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात आठ बजे ट्रेन संख्या 12290 दुरंतो एक्प्रेस नागपुर से मुंबई जाने के लिए निकली थी. वर्धा के पास किसी ने ट्रेन पर पथराव कर दिया. सामने आया है कि इस पथराव से B 4 बोगी के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं. यात्री जब खाना खा रहे थे उस दौरान अचानक पथराव हुआ. पथराव के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. वर्धा स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया. रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हुई. पुलिस जांच कर रही है कि पथराव किसने किया.
मध्य रेल के अधिकारी की ओर से आज तक को दी गई जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है. वर्धा के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रेन के एसी बोगी पर पथराव किया गया. पथराव के बाद ट्रेन को वर्धा स्टेशन पर रोका गया, वहां आरपीएफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना के बाद रेलवे के मैकेनिकल टीम द्वारा शीशे की मरम्मत के बाद ट्रेन मुंबई की ओर रवाना हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story