भारत
LIVE वीडियो...दामाद ने सरेआम किया ससुराल वालों पर तलवार से जानलेवा हमला
jantaserishta.com
27 Dec 2025 12:50 PM IST

x
वीडियो भी सामने आया.
पाली: राजस्थान के पाली में एक युवक ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी, सास और ससुर पर तलवार से हमला कर दिया. यह पूरी वारदात मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी खून से सनी तलवार लेकर लोगों को डराते हुए नजर आ रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.
मामला पाली शहर की कॉलोनी का है. यहां रहने वाले 55 वर्षीय जगदीश जोशी ने करीब 8 साल पहले अपनी बेटी आशा की शादी मेड़ता सिटी निवासी अजय जोशी से की थी. अजय जोधपुर में इलेक्ट्रीशियन है. शादी के कुछ साल बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद शुरू हो गए. बीते चार महीने से दोनों के बीच तनाव चल रहा था. इसी दौरान आशा अपने तीन बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी.
अजय लगातार ससुराल पक्ष पर दबाव बना रहा था कि उसकी पत्नी को वापस भेजा जाए, लेकिन सास-ससुर इसके लिए राजी नहीं थे. इसी से नाराज होकर अजय ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
घटना के दिन शाम के समय आशा और उसकी मां दुर्गा मोहल्ले में थीं. तभी अजय बाइक से वहां पहुंचा. उसने हेलमेट पहन रखा था और अपनी जैकेट में तलवार छिपा रखी थी. जैसे ही उसने पत्नी आशा को देखा, वह अचानक तलवार निकालकर पीछे दौड़ पड़ा. जान बचाने के लिए आशा घर के अंदर चली गई.
इस दौरान जब सास दुर्गा जोशी ने अजय को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके हाथ और पैर पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए. यह देख आशा अपनी मां को बचाने बाहर आई, लेकिन अजय ने उस पर भी हमला कर दिया. तभी जगदीश जोशी अपनी पत्नी और बेटी को बचाने दौड़े, तो अजय ने उनके सिर पर तलवार से वार कर दिया, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े.
परिवार की बहू काजल उस वक्त घर में सो रही थी. शोर सुनकर बाहर आई तो देखा कि उसका ननदोई सास-ससुर और ननद पर तलवार से हमला कर रहा है. जब वह बीच-बचाव करने गई, तो आरोपी ने उसे भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया.
हमले के बाद आरोपी खून से सनी तलवार लेकर मोहल्ले में घूमता रहा. जो भी उसे रोकने की कोशिश करता, वह उसे डराकर भगा देता. तलवार देख मोहल्ले के लोग भी दहशत में आ गए. कुछ देर बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचाया. सिर में गंभीर चोट लगने से जगदीश जोशी की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं. वहीं दुर्गा जोशी के हाथ-पैर में तलवार से गहरी चोटें हैं. घायलों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





