भारत

LIVE वीडियो...खौफनाक मंजर देख निकली चीख

jantaserishta.com
4 July 2025 5:00 PM IST
LIVE वीडियो...खौफनाक मंजर देख निकली चीख
x
वीडियो सामने आया.
भीलवाड़ा: राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के बीच भीलवाड़ा जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. चोहली गांव के पास बनास नदी पार करने की कोशिश में एक 60 साल के बुजुर्ग की जान चली गई. मृतक की पहचान खाखुदा गांव के रहने वाले शंकर लाल के रूप में हुई है. यह घटना उस समय हुई जब शंकर लाल चोहली से रामगढ़ की ओर जा रहे थे और उन्होंने नदी के पुलिया को पैदल पार करने की कोशिश की.
बताया जा रहा है कि बनास नदी की पुलिया पर करीब चार फीट तक पानी बह रहा था. वहां मौजूद लोगों ने शंकर लाल को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया. जैसे ही वह पुलिया पर चढ़े, तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में बह गए. वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वह बहते-बहते एक पेड़ को पकड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन कुछ ही पलों में तेज धारा उन्हें बहा ले जाती है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की मदद से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया. यह हादसा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जलप्रवाह वाले इलाकों से दूर रहें और किसी भी जोखिम भरे प्रयास से बचें. खासकर पुलिया या नदी पार करने की कोशिश न करें जब तक स्थिति पूरी तरह सुरक्षित न हो. ऐसे हादसे पूरे प्रदेश में बढ़ती बारिश के साथ लगातार सामने आ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story