भारत

युवक की मौत का लाइव VIDEO सामने आया, मोबाइल चला रहा था, तभी...

jantaserishta.com
16 Oct 2022 5:27 PM IST
युवक की मौत का लाइव VIDEO सामने आया, मोबाइल चला रहा था, तभी...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से सड़क हादसे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग सिहर उठे. बीती रात एक युवक मोबाइल चलाता हुआ हाईवे से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से चार पहिया वाहन ने युवक को टक्कर मार दी. कार की टक्कर से युवक बुरी तरह घायल हो गया और बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
गौरतलब है कि बीसलपुर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी इरशाद उर्फ कुल्लू पुत्र सद्दीक (22 साल) देर रात अपनी बहन के घर से मोबाइल चलाता हुआ वापस आ रहा था. तभी रात करीब 12:00 बजे सड़क पार करते समय पीछे से आ रही तेज कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.
कार की टक्कर से युवक कई फीट दूर जाकर गिरा. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल इरशाद के घर पर सूचना दी.
मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन बरेली के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान इरशाद की मौत हो गई. बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story