
x
देखें वीडियो.
उज्जैन: शहर के चामुंडा माता चौराहा पर शुक्रवार शाम बीएसएनएल की अकाउंट ऑफिसर को यात्री बस ने टक्कर मार दी। ड्यूटी के बाद अकाउंट ऑफिसर घर के लिए निकली थी। ऑफिस के सामने से जैसे ही महिला सिग्नल की तरफ बढ़ी, इसी दौरान देवास गेट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने महिला को टक्कर मारी और उसके ऊपर से बस का पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
उज्जैन की इंदिरा नगर निवासी 44 वर्षीय शालिनी पति अभिषेक शर्मा रोज की तरह बीएसएनएल ऑफिस से काम निपटाकर शाम साढ़े छह बजे घर को निकली थी। जैसे ही वे स्कूटी से ऑफिस की सड़क क्राॅस कर आगे बढ़ी, पुराने माधव कॉलेज मार्ग की तरफ से एम यादव ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 बी-5887 ने अकाउंट ऑफिसर को चपेट में ले लिया। बस की टक्कर के बाद शालिनी गिरते ही पहिए के नीचे आ गई व मौके पर ही दम तोड़ दिया। शालिनी के पति अभिषेक आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष हैं। उनकी तरफ से बस ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। देवास गेट थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। घटना के बाद ड्राइवर वहां से फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





