भारत

LIVE वीडियो महिला की सरेराह पिटाई का, एक्शन में पुलिस, आरोपी सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
18 Sept 2025 5:57 PM IST
LIVE वीडियो महिला की सरेराह पिटाई का, एक्शन में पुलिस, आरोपी सलाखों के पीछे
x
जानें पूरा मामला.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मंडी कोतवाली क्षेत्र के नवाबपुरा मोहल्ले में रहने वाली महिला साबरीन ने आरोप लगाया है कि रिश्ते में खाला का बेटा शोएब उसे लगातार गाली गलौज और बदतमीजी करता था. जब उसने इसका विरोध किया तो शोएब ने अपने भाई सावेज के साथ मिलकर सरेराह उसकी जमकर पिटाई कर दी.
यह पूरी घटना पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह आरोपी महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया.
घटना 15 सितंबर की बताई जा रही है. पीड़ित महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इस घटना से इलाके में गुस्सा और डर का माहौल है. लोग खुलेआम महिला की पिटाई के इस मामले को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story