
x
वीडियो हुआ वायरल.
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर के वीसापुर टोल नाके पर रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है. जहां बिना टोल चुकाए जा रहे टाटा एस गाड़ी चालक से टोल कर्मचारी ने टोल मांगा तो चालक ने सीधे टोल कर्मचारी पर ही गाड़ी चढ़ा दी. जिसमें कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे.
जानकारी के अनुसार रात को करीब 1 बजे बल्लारशाह से चंद्रपुर की ओर से आ रही टाटा एस गाड़ी ने टोल बचाने के चक्कर में लाइन क्रॉस कर दी. इस दौरान टोल के एक कर्मचारी ने चालक को रुकने को कहा तो उसने गाड़ी न रोकते हुए, कर्मचारी के ऊपर चढ़ा दी. जिससे कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया. जिसका शहर के एक निजी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है.
घायल टोल कर्मचारी की पहचान संजय अरुण वांढ़रे के रूप में हुई है. जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. बताया जाता है कि संजय अरुण वांढ़रे कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर बल्लारपुर के विसापुर टोल नाका पर कार्यरत था. घटना के बाद मामले की शिकायत बल्लारपुर पुलिस में की गई है.
पुलिस ने बताया कि चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर के वीसापुर टोल नाके पर टाटा एस गाड़ी चालक टोल से बचने के लिए लाइन क्रॉस कर रहा था. इस दौरान मौजूद कर्मचारी ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उस पर गाड़ी चढ़ा दी. जिससे कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया. मामले में जांच की जा रही है. आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





