भारत
धमकी का LIVE वीडियो, गर्दन पर रखा चाकू, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
5 Jun 2025 5:57 PM IST

x
वीडियो सामने आया.
अहमदाबाद: अहमदाबाद के वाडज इलाके में दिनदहाड़े एक शख्स को चाकू दिखाकर धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह हमला ब्याज की वसूली को लेकर किया गया. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
घटना वाडज के सोराबजी कंपाउंड की है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स टू-व्हीलर पर बैठा है और दूसरा उसके पास खड़ा होकर उससे बहस कर रहा है. इसी दौरान एक कार मौके पर पहुंचती है और उसमें से पांच बदमाश बाहर निकलते हैं. एक बदमाश के हाथ में चाकू और दूसरे के हाथ में डंडा होता है.
चाकूधारी बदमाश पास खड़े व्यक्ति के गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देता है. इस दौरान एक तीसरा व्यक्ति बीच-बचाव की कोशिश करता है, लेकिन बदमाश उसे भी गाली गलौज और धमकी देते हैं.
इस घटना पर बी डिवीजन के एसीपी एचएम कनसागरा ने बताया कि पानी का कारोबार करने वाले हरेश गोस्वामी ने कुलदीप के पिता से एक लाख रुपये उधार लिए थे. हरेश ने पूरा ब्याज चुका दिया था, फिर भी ज्यादा पैसे वसूले जा रहे थे. वाडज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो बदमाशों करणसिंह और हरदयालसिंह को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी बलदेव और राहुल समेत चार अन्य की तलाश जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





