भारत
चमत्कार का LIVE वीडियो हुआ वायरल, आंखों पर नहीं होगा भरोसा
jantaserishta.com
28 March 2025 8:00 AM IST

x
सब हैरान.
सीकर: वैसे तो आए दिन सांड की हमलों से लोग घायल होते हैं. लेकिन राजस्थान में एक सांड एक व्यक्ति के लिए फरिश्ता बनकर आया. सीकर जिले के शिवसिंहपुरा इलाके में एक चमत्कारी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिसने 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ कहावत को बिल्कुल सच साबित कर दिया है. एक व्यक्ति की जान उस वक्त बच गई. जब एक सांड समय पर आ गया और व्यक्ति को डसने के लिए आए जहरीले सांप को डराकर भगा दिया.
सीकर जिले के शिवसिंहपुरा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कस्बे में रहने वाला संजय नामक व्यक्ति अपने घर के बाहर बने बरामदे में बैठा हुआ था और मोबाइल में व्यस्त था. उस इस बात की बिल्कुल खबर नहीं थी कि उसी समय एक खतरनाक जहरीला काला सांप धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ रहा है.
सांप कुछ ही कदम की दूरी पर था और अगर समय रहते कोई हस्तक्षेप नहीं होता, तो युवक को काट सकता था, जिससे उसकी जान जा सकती थी. लेकिन तभी अचानक एक सांड वहां आ जाता है और सांड की भारी आहट और उपस्थिति से सांप घबरा गया और युवक को डसने की बजाय दिशा बदलकर दूसरी ओर चला जाता है.
यह सारा घटनाक्रम वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सांप युवक की तरफ बढ़ रहा है और ठीक तभी सांड तेजी से वहां से निकल रहा है. सांड की उपस्थिति से सांप डरकर तुरंत दूसरी दिशा में मुड़ जाता है. इस घटना ने गांव में कौतूहल का माहौल बना दिया है.
स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं और कह रहे हैं कि यह भगवान की लीला है, जिसने सांड को उस वक्त वहां भेजा और युवक की जान बच गई. इस घटना ने लोगों को न सिर्फ हैरान कर दिया, बल्कि एक बार फिर यह संदेश दिया कि किस तरह कभी-कभी जानवर भी इंसानों के रक्षक बन जाते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





