भारत

चोरी का LIVE वीडियो, महिला ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना

jantaserishta.com
21 May 2024 12:58 PM IST
चोरी का LIVE वीडियो, महिला ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना
x
देखें वीडियो.
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में दिनदहाड़े हनुमान मंदिर में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। चोरी करने वाली महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। महिला ने मंदिर की दानपेटी साहित कीमती समान पर हाथ साफ किया था। मंदिर में लगे CCTV कैमरे ने चोरी का राज खोला है।
महिला ने हनुमान मंदिर से दानपेटी उड़ाई थी। महिला ने दो नाबालिग बच्चों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद दानपेटी कबाड़ी को बेच दी थी। पुलिस ने खरीददार कबाड़ी और महिला चोर को गिरफ्तार कर चोरी गई दानपेटी और नगदी राशि जब्त की है। हबीबगंज क्षेत्र के रहने वाली गिरफ्तार महिला चोर से पूछताछ जारी है। महिला ने चोरी की वारदात में दो बच्चों को भी शामिल किया था। बच्चों के बाल मन से इसका विपरीत असर पड़ेगा। यदि महिला पकड़ी नहीं जाती तो बच्चे बड़े होकर चोरी के बड़ी वारदातों को अंजाम देने से नहीं चुकते। पकड़े जाने के बाद बच्चों के सुधरने की भी संभावना है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story